दैनिक सवेरा और ईवा अस्पताल के आईवीऍफ़ चेकअप केम्प में बेऔलाद दम्पत्यों में जगी उम्मीद
“दैनिक सवेरा” और ईवा अस्पताल के सहयोग से रविवार को मुफत (आई.वी.ऍफ़.) चेकअप केम्प लगाया गया | ईवा अस्पताल की गयनाक्लोजिस्ट एवं आई.वी.ऍफ़. विशेषज्ञ डा. शिवानी भुटानी ने बेऔलाद दम्पत्यों को मुफ्त कंसल्टेशन दी | उन्होंने दम्पत्यों की मेडिकल जाँच के साथ उन्हें भावी पर्किर्या के प्रति जागरूक करते हुए उनकी बुझी उम्मीद को एक आस दी |
डा. शिवानी में कहा की आज के समय में इनफर्टिलिटी (बाँझपन) की समस्या बेहद आम है जिसकी एक बड़ी वजह तनाव भी है | उन्होंने महिलों से अपील की कि वह खुद को फिट रखे के साथ तनाव मुख्त भी रहें | उन्होंने कहा कि इसके इलावा करियर बनाने के चलते परिवार बनाने में देरी भी इस समस्या को बढ़ावा देती है | इस लिए जरुरी है कि सही समय पर परिवार को बढ़ा लिया जाये | इसके इलावा उन्होंने कहा कि जिन दम्पत्यों को शादी के एक साल बाद भी बच्चा नहीं होता यह एक बार जरूर मिलें | उन्होंने कहा कि हम पिछले अढ़ाई साल से आई.वी.ऍफ़. उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं, इसमें 500 से अधिक मरीजों का उपचार के चुके हैं | इसकी सफलता दर 60 प्रतिशत तक रही है |
बांझपन के मुख्या कारन –
डा. शिवानी भुटानी ने कहा कि बाँझपन के मुख्या कारन पीरियड्स का नियमित न रहना है | इसके इलावा आज के दौर में पी. सी. ओ. डी की समस्या बेहद आम है, जो इस समस्या को बढाती है | महिलाओं में रसोली भी इसका एक मुख्या कारन है |